
धर्म परिवर्तन कराने के मामले में चार गिरफ्तार, भटगांव पुलिस की कार्यवाही
भैयाथान राजेश गुप्ता सलका
सरगुजा न्यूज़ टुडे रिपोटर राजेश गुप्ता भटगांव सलका
भटगांव थाना में प्रार्थी सूरेश कुमार पिता कुवंर साय जाती उरांव उम्र 35 वर्ष निवासी बुंदिया का ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 अक्टूबर को सुबह 8 बजे उसके गांव का सुरेश पिता बाबूलाल उसके घर आकर बोला कि आपको बच्चू उराव के घर बुला रहे हैं तब प्रार्थी बच्चों के घर गया तो वहां पर बज्जू मिंज, जीवन लकड़ा, शिव टोप्पो, धीरन टोप्पो मिले और बोले की हिंदू धर्म के देवी देवताओं को मानने से कोई फायदा नहीं है हमेशा बीमारी एवं गरीबी रहता है ईसाई धर्म को अपने से सभी प्रकार की बीमारी एवं गरीबी दूर हो जाता है एवं गांव में सरकारी जमीन का पट्टा भी बन जाता है गांव के ही फूल कंवर एवं उसका पति बिरजू लोगों के नाम पर सरकारी जमीन पट्टा बन गया है वे लोग धर्म परिवर्तन करके ईसाई बन गए हैं इसलिए अपना धर्म हिंदू से ईसाई धर्म अपना लो जो अपने घर में लोगों को झूठा प्रलोभन देकर गांव के भोले-भाले लोगों को धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 299, 354, 196, 197 3(5) बीएस कायम कर विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आरोपी बज्जू मिज पिता स्व. फउदा 45 वर्ष ग्राम बुंदिया उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बुंदिया के कब्जे से ईसाई धर्म पुस्तक बाइबल एवं एक नग कापी जप्त कर आरोपी बज्जू पिता फउदा 45 वर्ष, शिवा पिता पांडू 56 वर्ष, जीवन लकड़ा पिता अघनु दिन टोप्पो पिता शिव टोप्पो सभी ग्राम बुंदिया थाना भटगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में भटगांव थाना प्रभारी सफ़राज फिरदौसी एवं समस्त पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









