Surguja News Today

लखनपुर में अमेरा खदान को लेकर हिंसक विरोध – ठेका कंपनी के अफसर व चालक पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़”

अमेरा खदान विस्तार को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर ठेका कंपनी के मैनेजर और पोकलेन चालक से की मारपीट
लखनपुर थाना में शिकायत

SNT NEWS
सरगुजा जिले लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा खदान विस्तार को लेकर बुधवार को परसोडी कला की सीमा पर शासकीय भूमि में मशीन से मिट्टी खुदाई का कार्य शुरू किया गया। अमेरा खदान विस्तार का विरोध कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पत्थर बाजीगर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दिया और पोकलेन मशीन को घेर कर चालक मुनेंद्र पटेल से  मारपीट करने लगे बीच बचाव करने ठेका  कंपनी के मैनेजर राघवेंद्र पांडे पहुंचे तो उनके साथ भी ग्रामीणों ने मारपीट किया गया है दोनों घायलों को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां उपचार के बाद लखनपुर थाने में घटना को लेकर लिखित शिकायत की गई है। लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक SECL अमेरा द्वारा अमेरा खदान विस्तार को लेकर मिट्टी खुदाई के लिए गुजरात के एलसीसी कंपनी ठेका का दिया गया है। ठेका कंपनी के द्वारा ग्राम परसोली कल के सीमा पर शासकीय भूमि में पोकलेन मशीन से मिट्टी खुदाई का कार्य 1 अक्टूबर दिन बुधवार से शुरू किया गया था दोपहर लगभग 3:00 बजे सैकड़ो की संख्या में आक्रोशित महिला पुरुष ग्रामीण इकट्ठा होकर विरोध करने लगे आक्रोशित ग्रामीणों ने मिट्टी खुदाई का कार्य कर रहे पोकलेन मशीन को चारों तरफ से घेर लिया और  पोकलेन चालक और मैनेजर के साथ मारपीट की वही तीन वाहनों में तोड़फोड़ की गई है।

अमेरा खदान विस्तार को लेकर लंबे समय से ग्रामीण कर विरोध

अमेरा खदान विस्तार को लेकर  लंबे समय से ग्रामीण विरोध कर रहे हैं और अपनी जमीन बचाने 1 माह से अधिक समय से धरने पर बैठे हुए हैं ग्रामीणों का आरोप है ग्राम सभा के बिना अनुमति  SECL अमेरा द्वारा गलत तरीके से खदान विस्तार किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा अमेरा खदान विस्तार को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। इससे पूर्व भी ग्रामीणों की सहमति लिए बिना भूमि अधिग्रहण कर मिट्टी खुदाई का कार्य शुरू किया गया था विरोध के बाद काम बंद किया गया था। ग्रामीणों का साफ कहना है की जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे।

एरिया जनरल मैनेजर डॉक्टर संजय सिंह

इस संबंध में एरिया जनरल मैनेजर डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि शासकीय भूमि पर मिट्टी खुदाई और सड़क बनाने का कार्य शुरू किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिनकी जमीन गांव में नहीं हैं भाड़े के आदमी खदान परिसर में घुसकर लाठी डंडे से कर्मचारियों के साथ मारपीट किया गया है। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। इसकी रिपोर्ट लखनपुर थाने में दर्ज कराई जा रही है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज