
पैर फिसला और डबरी बनी काल – महिला की दर्दनाक मौत, शव 15 घंटे तक तैरता रहा
लुंड्रा ब्रेकिंग : डबरी में डूबने से महिला की मौत
15 घंटे तक शव तैरता रहा, सुबह 8 बजे निकाला नहीं जा सका था शव
शैफ़ फ़िरदौसी ! सरगुजा
लुंड्रा। ग्राम खाराकोना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार 29 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे ग्राम के कोरवा परिवार की एक महिला नहाने के लिए घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित डबरी में गई थी। नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चली गई। तैरना न आने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला का शव लगभग 15 घंटे तक डबरी में तैरता रहा। रातभर शव पानी में ही पड़ा रहा और अगले दिन यानी 30 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे बाहर निकाला जा सका।
घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन शव को लंबे समय तक बाहर नहीं निकाला जा सका। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।












