Surguja News Today

गोवा के समुद्र के लाइट  को समेटे फोटो प्रदर्शनी 11 सितंबर तक

गोवा के समुद्र के लाइट  को समेटे फोटो प्रदर्शनी 11 सितंबर तक
उदयपुर, 9 सितंबर। शहर के गणगौर घाट सीस्थित ऐतिहासिक बागोर की हवेली कला दीर्घा में मंगलवार को ‘reflection,’ नामक फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ पीपलिया स्टेट के चंद्रभानसिंह शेखावत और रागिनी बाईसा राठौड़ ने किया। गुजरात ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी गुजरात के जामनगर की प्रसिद्ध फोटोग्राफर  जानवीबा जडेजा के छायाचित्रों पर केंद्रित है। इसमें   गोवा के समुद्र में खड़ी हुई शिप का लाइटिंगरूप में प्रस्तुत किया गया है।

प्रदर्शनी में कई गोवा के स्थलों के मोहक दृश्य प्रदर्शित किए गए हैं, जो इस अवसर पवन अमरावत डिप्टी डायरेक्टर प्रोग्राम और गुजरात के जाने-माने फोटोग्राफर और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर डॉ. अजय सिंह जाडेजा  सहित मौजूद रहे उदयपुर के कई कला-प्रेमियों और छाया चित्रकारों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर कलाकार को बधाई दी।
यह प्रदर्शनी आमजन के लिए 11 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक नि:शुल्क खुली रहेगी।
रिपोर्ट कनुभाई खाचर

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज