Surguja News Today

एम एल ए एजुकेशन कोर सेंटर सीतापुर में भव्य रूप से मनाया गया शिक्षक दिवस कार्यक्रम

एम एल ए एजुकेशन कोर सेंटर सीतापुर में भव्य रूप से मनाया गया शिक्षक दिवस कार्यक्रम ,
मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए विधायक टोप्पो,,

रुपेश गुप्ता -शिक्षक दिवस के अवसर पर आज सीतापुर एम एल ए एजुकेशन कोर सेंटर में शिक्षकों के सम्मान में भव्य रूप से शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विधायक रामकुमार टोप्पो के साथ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित गणमान्य नागरिक  कार्यक्रम में शामिल हुए।


सर्व प्रथम  डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया,,
उसके उपरान्त पुष्प वर्षा कर सभी शिक्षकों का स्वागत विधायक सहित कार्यक्रम में उपस्थित लोगो द्वारा किया गया,,
इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को साल और कलम  देकर सम्मानित किया गया,,

इसके उपरांत एम एल ए एजुकेशन कोर सेंटर सीतापुर से तैयारी कर नगर सैनिक पद  में चयनित 12 युवाओं को विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा सम्मानित किया गया,,

इस अवसर पर सीतापुर ब्लॉक के काफ़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका कार्यक्रम में उपस्थित।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज