
प्रेमनगर (करमी टिकरा) में गणेश चतुर्थी पर भव्य शोभा यात्रा
Manish soni reporter
प्रेमनगर (करमी टिकरा), 27 अगस्त 2025।
नगर पंचायत प्रेमनगर के करमी टिकरा में नव युवक गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा की शुरुआत गणेश पंडाल से हुई, जहाँ रामेश्वर महाराज (केदारपुर वाले) ने गणेश जी की मूर्ति की पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रमुख पुजारी राम सिंह बंजारा, बैग राम एवं अखिलेश साहू ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए करमी टिकरा स्थित बीरांची बाबा शिव मंदिर पहुँची, जहाँ विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। तत्पश्चात पुनः गणेश पंडाल में भगवान गणेश की स्थापना कर पूजा-पाठ किया गया।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप साहू, उपाध्यक्ष रामशरण सिंह, पार्षद सूरजमन साहू एवं कमलेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष विनोद साहू, सचिव रूपेश राजवाड़े, सह-सचिव खेलसाय सहित कार्यकारिणी सदस्य संदीप सोनी, हर्ष सोनी, राहुल सिंह, दीपेन्द्र, विवेक सोनी, मनीष सोनी, विक्की, अखिलेश साहू, अनुराग साहू, मुकेश साहू, जागेश्वर सिंह, अमरेश सिंह, किशन सिंह, संतोष साहू, रामरतन साहू, गौरव साहू, संदीप यादव, अनिल यादव, तिलक बंजारा, सरवन साहू, रितेश साहू और उमेश साहू सहित बड़ी संख्या में भक्तजन इस शोभा यात्रा में शामिल हुए।
गांव और नगरवासियों ने इस शोभा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और गणेश उत्सव को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया।











