
नहाने गये युवक की नदी में बह जाने के कारण हुई मौत 24 घंटे बाद SDRF की टीम के द्वारा खोजी गई लाश।
सीतापुर- मामला मैनपाट के तराई छेत्र कोटछाल का है सुलेश पिता अंतराम उम्र 30 वर्ष कल दोपहर अपने घर के नजदीक के जलाशय में नहाने के लिए गया था उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव नदी में बह गया आस पास के लोग के साथ जीजा भी वहाँ नहाने गया हुआ था डूबता देख जीजा ने बचाने का प्रयास किया पर तेज बहाव के कारण कुछ नही कर पाये।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिश सहित SDRF की टीम को दी सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुँच कर तलाशी अभियान शुरू कराया गया टीम को लाश खोजने में लगभग 24 घंटे लगे लाश मिलने के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस द्वारा मर्ग क़ायम कर शव का पोस्मार्टम कराया जा रहा है।
मृतक का एक चार वर्ष का बच्चा है पत्नी से अनबन होने पर पत्नी छोड़ कर चली गई है अब बच्चे की जिम्मेदारी मृतक के माता पिता के ऊपर आ गयी है।











