
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में भटगांव मंडल में भब्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन ????????????????
प्रदेश संगठन जिला संगठन के निर्देशानुसार भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता के अध्यक्षता मे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के महिला बाल विकास समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के उपस्थिती में हजारों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर राष्ट्रीयता का संदेश दिया “मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन भटगांव मंडल में किया गया।तिरंगा यात्रा के दौरान अदभुत देशभक्ति का दृश्य देखने को मिला। जिसमें भाजपा संगठन के साथ साथ जनसमुदाय ने भी बढ़ चढकर अपना भागीदारी निभाया। तिरंगा पद यात्रा त्रिपाठी चौक से निकलकर विश्रामगृह तहसील कार्यालय से होते हुए भटगांव के मुख्य बाजार से होकर स्टेडियम मैदान में समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता ने हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता के जयघोष के साथ पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ राष्ट्र गौरव के प्रतीक तिरंगा और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को याद करते हुए भाग लिया। पूरे यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष, वंदे मातरम, देश का शान तिरंगा देश का अभिमान तिरंगा , कौन हमारी सबकी माता भारत माता भारत माता के नारों से संपूर्ण भटगांव गूंजता रहा और राष्ट्र भक्ति का एक नया रूप देखने को मिला। यात्रा में ,मातृशक्ति, युवाशक्ति तथा बड़े बुजुर्गों ने पूर्ण उत्साह के साथ हाथ में तिरंगा थामकर कदम से कदम मिलाकर चलते रहे जिससे संपूर्ण वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। यात्रा का समापन स्टेडियम मैदान में हुआ जहां सभा का आयोजन किया गया। समापन के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में सिर्फ तिरंगा लेकर नहीं चलना है वरन यह एक ऐसा मौका है जिसके द्वारा हम देश के आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देश के वीरों और देश के लिए अपने पति पुत्र पिता को गंवाने वाले माताओं बहनों वीरांगनाओं को याद करने का समय है उनके प्रति अपना सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है। तिरंगा राष्ट्रगौरव एकता अखंडता और अस्मिता का प्रतीक है ।

उपस्थित जनसमुदाय से उन्होंने ने जोर देकर कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और अपने राष्ट्र का परिचय दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करने के लिए एक आंदोलन का रूप देना होगा। जिसमें हम सभी की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए जिससे यह अभियान सफल और सार्थक हो। तिरंगा यात्रा को मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। तथा उपस्थित तिरंगा यात्रा के संयोजक सहसंयोजक प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी मोर्चा पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद जनपद पंचायत सदस्य सरपंच उपसरपंच पंच वरिष्ठ कार्यकर्ता मिडिया प्रभारी एक एक कार्यक्रता को कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंडल अध्यक्ष जी ने धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









