
विद्यालय और सामुदायिक सहभागिता से हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन
सलका-अघिना
रा.से.यो.निदेशालय भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघिना-सलका जिला -सूरजपुर में प्रभारी प्राचार्य नीलिमा लकड़ा के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी रीता गिरी के नेतृत्व में दिनांक 12/08/25 अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली ग्राम सलका ,अघिना में निकाली गई।

रैली में गिरीश कुमार गुप्ता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, दशरथ राजवाड़े जनपद सदस्य प्रतिनिधि,शिवकुमार अगरिया सरपंच सलका, आशीष गुप्ता मंडल मंत्री, दीपेन्द्र गुप्ता उपसरपंच सलका, अनुराग सिंहदेव उपसरपंच केंवटाली, राजेश गुप्ता मीडिया प्रभारी,अमोद मिंज सरपंच प्रतिनिधि अघिना, ज्ञान प्रकाश दुबे एस एम डी सी अध्यक्ष, फिरोज खान पत्रकार, विकास राजवाड़े, प्रियेश गुप्ता,आयुष यादव, विजय शंकर राजवाड़े , विद्यालय से व्याख्याता सुधा मिंज,कौशिल्या भगत, अरूण एक्का, मधुप्रेमा कुजूर, सत्यवती गुप्ता सोमनाथ नगेसिया,शुभम राय, श्वेता सिंह, प्रदीप कुमार पैंकरा एवं विद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। रैली के सफल आयोजन में रासेयो छात्राओं की सक्रिय भूमिका रही। रैली को संबोधित करते हुए गिरीश गुप्ता (पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष) ने तिरंगा के महत्व एवं तिरंगा रैली के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। छात्राओं के नारों और स्लोगन से रैली गूंज उठी।


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









