
सीतापुर नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं छेत्रिय विधायक रामकुमार टोप्पो के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
रूपेश गुप्ता- सीतापुर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से निकली तिरंगा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण कर तिरंगा यात्रा स्थानीय विश्राम गृह पहुँची जहाँ भारत माता की जय तिरंगे झंडे की जय की नारों से गुंजा शहर भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरीको के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा के अवसर पर विधायक टोप्पो ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि तिरंगा झंडा हम सभी भारतीयों का गौरव है हम सभी लोगो को अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगा कर राष्ट्रीय पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद हमारे देश की सेना ने पूरे विश्व मे भारत का परचम लहराया है भाजपा के कार्यकर्ताओं को हर बूथ में तिरंगा यात्रा कर हर घर घर तिरंगा लगवाने के महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
इस अवसर पर भाजपा ज़िला महामंत्री देवनाथ सिंग ज़िला मंत्री रोशन गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल मधुसूदन शुक्ला प्रभात खलखो राजकुमार गुप्ता सुनील गुप्ता नेमलाल गुप्ता भगत सिह पैकरा तिरलोचन सदाव्रती सहित काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल थे।


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









