Surguja News Today

CG BREAKING-डार्लिंग के भाई से क्यों है दिक्कत? युवक ने कलेक्टर को लिखा मजेदार पत्र, वायरल हुआ मामला”

स्थान: जशपुर, छत्तीसगढ़
प्राप्तकर्ता: कलेक्टर, जिला जशपुर

एक व्यक्ति द्वारा कलेक्टर को दिया गया पत्र इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्र में व्यक्ति ने लिखा है कि वह भारत सरकार को सूचित करना चाहता है कि उसकी डार्लिंग का भाई उसके गांव का ही एक युवक है, जिसे वह अपना दोस्त नहीं मानता।

उसने सवाल उठाया है कि जब वह खुद उसे दोस्त नहीं मानता, तो उसकी डार्लिंग का भाई उसके साथ दोस्ती कैसे कर सकता है। साथ ही उसने कहा कि यदि इस विषय में भारत सरकार ने जांच नहीं की तो वह चैन से नहीं सो पाएगा।

पत्र में संबंधित व्यक्ति ने यह भी उल्लेख किया है कि उक्त युवक बिलासपुर हाईकोर्ट में कार्यरत है। हालांकि उसने इससे अधिक कुछ कहने से इंकार कर दिया है।

पत्र के अंत में संबंधित व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज है, साथ ही कलेक्टर कार्यालय की सील भी लगी हुई है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज