अंबिकापुर। मुख्यमंत्री का शनिवार, 19 सितंबर 2026 को अंबिकापुर दौरा प्रस्तावित है।

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री का शनिवार, 19 सितंबर 2026 को अंबिकापुर दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से रवाना होकर अंबिकापुर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान, अंबिकापुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे अंबिकापुर से प्रस्थान कर 1:35 बजे होटल ग्रैंड बंसत, अंबिकापुर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री 3:35 बजे पुनः शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे। यहां से 3:40 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए अंबिकापुर से प्रस्थान करेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे नया रायपुर स्थित होटल मेयफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित 4th Annual BMC Chhattisgarh Cancer Conclave में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज