
????️ शोक संदेश ????️एवं सूचना ????
आज अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी सीतापुर (सरगुजा)के वरिष्ठ एवं सम्माननीय नेता आदरणीय श्री रामकुमार अग्रवाल जी का दुखद निधन हो गया है।
श्री रामकुमार अग्रवाल जी जन संघ के समय से सत्र 1974 से पार्टी से जुड़े रहे एवं सत्र 1974 से सत्र 1997 के बीच चार बार मंडल अध्यक्ष रहते हुए अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर पार्टी को एक नई ऊंचाइयों पर ले कर आये साथ ही साथ तन मन धन से पार्टी में समर्पित हो कर एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी साथ लेकर चलते हुए सीतापुर में भाजपा का पहला झंडा लहराते हुए हर राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से पार्टी को मजबूती प्रदान की।
उनका योगदान पार्टी, समाज और संगठन के लिए अविस्मरणीय रहेगा। सरलता, विनम्रता और सेवाभाव उनके व्यक्तित्व की पहचान थी।
???? अंतिम यात्रा: दिनांक – 5 अगस्त 2025 (मंगलवार), प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगी।
समस्त भाजपा परिवार नगरवासी एवम् अग्रवाल समाज के लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









