
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का बगीचा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरमहाकोना के कदमबथान गांव में एक किसान का हाथी के कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई.घटना के बाद वन अमला मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी अनुसार गुरमहाकोना निवासी रमेश यादव कल अपने खेत मे काम करने गया था। उसी दौरान किसान का सामना हाथी से हो गया। हाथी ने किसान को अपने सूंड से उठाकर पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया जिससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बगीचा वनपरिक्षेत्र के सुतरी,कालिया,कुटमा,बगीचा और गुरमहाकोना में पिछले एक सप्ताह से 27 हाथी का दल विचरण कर रहा है उसके बावजुद वन विभाग हाथी के दल को जंगल की ओर खदेड़ने में नाकाम रही खामियाजा आज एक किसान की मौत हो गई।कल भी बगीचा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में 9 किसानों के खेत मे लगे धान को रौंदकर बर्बाद कर दिया था। किसान की मौत के बाद वन विभाग के प्रति ग्रामीणों का आक्रोश देखा जा रहा है।


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









