Surguja News Today

खुले आम यूकेलिप्टस की आड़ में बिना परमिशन के बेखौफ होकर काट रहे इमारती पेड़।               

सरगुजा की हरियाली पर यूपी की तस्करो की नजर।              
खुले आम यूकेलिप्टस की आड़ में बिना परमिशन के बेखौफ होकर काट रहे इमारती पेड़।।

Sdm सीतापुर ने तत्काल जप्ति कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया      

क्या पर्यावरण कोर्ट में इनके खिलाफ मामला दर्ज होगा ?,          

रूपेश गुप्ता –सीतापुर सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों में इन तस्करों ने स्थानीय तस्करों के सहयोग से अपना जाल फैला रखा है एक तरफ देश के प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी जी लोगो को देश की हरियाली को बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा माँ के नाम लगाने के लिए जागरूक कर रहे है और दूसरी तरफ यह तस्कर पेड़ काट कर छेत्र की हरियाली को खत्म करने का जिम्मा उठा चुके है उत्तर प्रदेश से तस्कर स्थानीय लोगों को अपने साथ कर चलता,मंगारी ,बतोली में अवैध रूप से डिपो बना कर अवैध लकड़ी तस्करी का काम यही से संचालित कर रहे इसका विरोध करने वालों को पैसा का लालच या ऊची पहुँच का रोब दिखा कर उनका मुँह बंद करा दिया जा रहा है।


हाल ही में सीतापुर से सटे गांव सुंदरनगर आमटोली के सड़क किनारे तस्करो के द्वारा जमीन मालिक से साठ गाँठ कर अवैध रूप से दिन दहाड़े मशीन लगा कर अवैध रूप से लगभग 30 पेड़ो को कटाई कर दी। स्थानीय लोगो ने यह देख वन विभाग को सूचना दिया पर वन विभाग यह कह कर की यह मामला राजस्व विभाग का है अपना पल्ला झाड़ लिया।

Sdm सीतापुर ने कहा
जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा इस बात की शिकायत एस डी एम नीरज कौशिक से की शिकायत पर एस डी एम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कटाई को तत्काल रोक मामले की जॉच कर जप्ति कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।साथ ही इस तरह की शिकायत पर लगातार कार्यवाही करने की बात कही जा रही है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज