सेवा के सफर को सलाम: SSP ने विदाई समारोह में महिला आरक्षक को दी नई ऊर्जा”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत्त महिला आरक्षक आनंद पैकरा को दी गई भाव-भीनी विदाई

कार्यालय के सभाकक्ष मे सेवानिवृत्त महिला आरक्षक के लिये विदाई समारोह का किया गया आयोजन।
सेवानिवृत्त होने वाली महिला आरक्षक ने अपने अनुभव किये साझा, उक्त अनुभवों से सीख लेने पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों किया गया प्रेरित।

महिला आरक्षक को भविष्य में भी उनकी हर संभव सहायता के लिए खड़ा रहने दिलाया गया विश्वास।

⏩ सरगुजा पुलिस मे पदस्थ महिला आरक्षक आनंद पैकरा के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।

⏩ विदाई कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने सेवानिवृत महिला आरक्षक आनंद पैकरा के अच्छे स्वास्थय व दीर्घायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ मिलता रहेगा। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाली महिला आरक्षक आनंद पैकरा द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान ड्यूटी के दौरान सामने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपने अनुभवों को साझा किया गया, जिसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया तथा सेवानिवृत होने वाली महिला आरक्षक को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर संभव सहायता के लिए पुलिस परिवार सदैव उनके साथ रहेगा।

⏩ विदाई समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, स्टेनो निरीक्षक (एम) फबियानुस तिर्की, उप निरीक्षक (एम) रजनी कुजूर, सहायक उप निरीक्षक (एम) विवेक शुक्ला उपस्थित रहे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज