Surguja News Today

डामर प्लांट में करंट लगने से मजदूर मदन यादव की दर्दनाक मौत,सुरक्षा में लापरवाही बनी मौत की वजह!

सुरक्षा में लापरवाही बनी मौत की वजह!

डामर प्लांट में करंट लगने से मजदूर मदन यादव की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताई नाराजगी, धारा 106(1) के तहत कार्रवाई की मांग
स्थान: सुमेरपुर, सरगुजा | दिनांक: 29 जुलाई 2025

सरगुजा जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमेरपुर गांव में स्थित एक डामर प्लांट में करंट लगने से मजदूर मदन यादव की मौत हो गई। मृतक की पत्नी देवकुमारी ने प्लांट के मैनेजर और मालिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

घटना 22 जुलाई 2025 को हुई, जब मदन यादव प्लांट परिसर में कार्य कर रहा था। तभी वह 11 हजार वोल्ट के विद्युत करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे मजदूर को साथी कर्मचारियों द्वारा तुरंत मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों का आरोप है कि प्लांट में किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, और पहले भी कई बार खतरनाक वायरिंग की शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद न तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और न ही किसी जिम्मेदार ने संपर्क किया।

मृतक की पत्नी देवकुमारी ने जिला पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 106(1) के तहत मैनेजर और मालिक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज