Surguja News Today

धार्मिक भावना आहत? सूरजपुर स्कूल में कलावा उतरवाने पर बवाल

सूरजपुर: परीक्षा में कलावा उतरवाने पर बवाल, स्कूल के बाहर प्रदर्शन


सूरजपुर जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को आबकारी विभाग की परीक्षा के दौरान विवाद खड़ा हो गया। हिंदूवादी संगठनों ने केंद्राध्यक्ष पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों के हाथ से पवित्र सूत्र (कलावा) और चप्पल जबरन उतरवाए गए। इसे लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर जुट गए और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने केंद्राध्यक्ष और स्कूल प्रशासन से स्पष्टीकरण की मांग की। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात किया। हालांकि अब तक स्कूल प्रशासन या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज