
बिगड़ती कानून ब्यवस्था को सुदृण करने हेतु व्यपारियो ने थाने में सौपा ज्ञापन।
रुपेश गुप्ता-सीतापुर- विगत दिनों गुतुरमा सरईपारा के व्यपारी मिलन गुप्ता के यहाँ मामूली लेन देन के विवाद पर लगभग 20 से 25 लोग लाठी डंडे से लेश होकर मिलन से दुकान में मारपीट करने लगे बीच बचाव कर रहे भाई अमन गुप्ता पर भी जान लेवा हमला कर दोनों को बुरी तरह घायल कर आरोपी गण वहाँ से फरार हो गये घायल अवस्था मे दोनों भाइयों को उपचार हेतु सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया मारपीट की घटना की जानकारी थाने में दी गई जिस पर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है ।
घटना के 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नही कर पाई है जिसको देख कर घटना में शामिल आरोपियों के हौसले बुलंद हैं पुलिस के शुस्त रवैया देख यहाँ के व्यापारी काफी डरे हुए हैं उनका कहना है घटना को अंजाम देने वाले आधे से अधिक लोग बाहर के रहने वाले हैं और इनके द्वारा कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।जिसे लेकर व्यापारी काफ़ी डरे हुए है।
पुलिस की रात्री गस्त पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं आये दिन छेत्र में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा पर पुलिस स्टाफ़ की कमी बता कर अपना पल्ला झाड़ रही है।
इस विषय पर थाना प्रभारी गौरव पाण्डे से चर्चा करने पर बताया गया की मामले में अपराध क़ायम कर जॉच की जा रहीं है बाहरी लोगों की भी पताशाजी कराया जा रहा घटाना का वीडियो सी सी केमरे में कैद जिसे भी माँगा कर जॉच की जा रहीं जल्द आरोपीयों की विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी










