पति और बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए ज़हर और चाकू का खेल!”

पति और बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए ज़हर और चाकू का खेल!”

[फुटेज: पुलिस की तस्वीर, आरोपी महिला और पुरुष की तस्वीर]


उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली।

जानकारी के मुताबिक, नैना शर्मा की शादी 7 साल पहले गोपाल मिश्रा से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
लेकिन नैना का अफेयर आशिष मिश्रा नाम के युवक से चल रहा था।

पति और बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए नैना ने पहले दूध में ज़हर मिलाया।
लेकिन गोपाल को शक हो गया और उसने दूध नहीं पिया।

उस रात जब गोपाल सो रहा था, तो नैना ने उसका गला दबाया और उसके प्रेमी आशिष ने गोपाल पर चाकू से हमला कर दिया।
लेकिन किस्मत से गोपाल इस जानलेवा हमले में बच गया।

इसके बाद गोपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नैना और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज