
सहकारी समितियों में खाद की किल्लत को देखते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा
रुपेश गुप्ता —सीतापुर सहित पूरे जिले के किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान जिसे लेकर आज भूषू में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया सरकार के ख़िलाफ़ जम कर नारेबाज़ी कर सरकार की नाकामी के बारे में लोगों को अवगत कराया गया आंदोलन में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं व किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार सरकार चलाने में पूरी तरह फ़ैल है किसानों की विरोधी सरकार है समय पर किसानों को खाद नहीं देने से लोगों की खेती पिछड़ रही है यहाँ तक की भूसू समिति में नक़ली खाद की सप्लाई हुए है और अधिकारी कार्यवाही के नाम पर खाद का सैम्पल लेकर खाना पूर्ति कर रहे अगर जल्द किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा।

आंदोलन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा लालचंद यादव मनशुख राम बदरूद्दीन एराकी अरुण गुप्ता नरेश बघेल सुखदेव राम सहित काफ़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान आंदोलन में शामिल रहे।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









