Surguja News Today

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल”

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल”


छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने न केवल पकड़ लिया, बल्कि उन्हें बाइक से बांधकर बेरहमी से पीटा।

मामला चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरिया डीह का बताया जा रहा है। आरोप है कि इन दोनों युवकों ने गांव में बाइक चोरी की कोशिश की थी। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और कानून को अपने हाथ में लेते हुए खुद ही सजा देने लगे।

ग्रामीणों ने युवकों को बंधक बनाकर न केवल जमकर पीटा, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो भी बना डाला। इतना ही नहीं, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

बलरामपुर छत्तीसगढ़

चोरी के आरोप में दो युवकों को बाइक में बांधकर ग्रामीणों ने  पिटा

बाइक चोरी करने के आरोप में बंधक बनाकर  लोगो ने किया जमकर धुलाई

पुलिस के हवाले न करके ग्रामीणों ने दे दिया बाइक चोरी करने वालों को सजा

मारपीट करने का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर किया वायरल

मामला चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरिया डीह का बताया जा रहा है यह वीडियो l..

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज