
Sun of humour sets: Padma Shri Dr. Surendra Dubey passes away ????️
शैफ़ फ़िरदौसी संपादक SNT NEWS
रायपुर. छत्तीसगढ़ के हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का आज हार्टअटैक से निधन हो गया. रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली. उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है.


छत्तीसगढ़ के रत्न, प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
अपने तीखे व्यंग्य और हास्य के माध्यम से उन्होंने न केवल हँसाया, बल्कि समाज को सोचने पर भी मजबूर किया।
उनकी रचनाओं में गंभीर विषयों की गहराई और सहजता, दोनों का अद्भुत मेल देखने को मिलता था।
डॉ. दुबे छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान थे। उनके निधन से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
SNT News परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









