
सायकल लेकर घूमने निकले दो बच्चो की डबरी में डूबने से मौत परिवार में पसरा मातम।
रुपेश गुप्ता—सीतापुर थाना छेत्र के केरजु निवासी संजय अग्रवाल का सात वर्षीय पुत्र अंश अग्रवाल अपने साथी आरव अग्रवाल पिता नवीन अग्रवाल उम्र 9 वर्ष के साथ 5 बजे शाम को दोनों परिजनों को गांव में घूमने जाने की बात कह कर दोनों अपनी अपनी सायकल से निकले कीचड़ की वजह से दोनों की सायकल गन्दी हो गई तो दोनों अपनी सायकल को धोने के लिए राउत पारा के डबरी के पास चले गये और दोनों जैसी ही सायकल धोने डबरी में उतरे कीचड़ के कारण दोनों फिसल गया और दोनों डबरी में डूब गए बरसात के कारण डबरी में पानी काफी भरा हुआ है डूबने से दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई पर परिजनों को इस बारे में कोई जानकारी नही थी उनको गांव के ही टेक्टर चालक कोया राम जो शाम को उसी डबरी में नहाने के लिए गया था तो उसने डबरी में एक बच्चे की लाश तैरती देख घटना की जानकारी आस पास के लोगो को दी घटना की जानकारी पा कर दोनों बच्चों के परिजन भी वहा पहुचे और दुसरे बच्चे की तलाश डबरी में कर उसे भी बाहर निकाला गया परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को उपचार हेतु पहले काशाबेल उसके बाद अम्बिकापुर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया घटाना के बाद से गाँव में मातम पसरा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
अंश जो अपने परिवार का इकलौता पुत्र था घटाना के बाद से उसकी माँ का रो रो कर बुरा हाल है पोस्मार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया है।










