Surguja News Today

बाढ में बहे लोगों की खोज बिन हेतु सरगुजा एवं जशपुर जिले के एस पी से विधायक रामकुमार टोप्पो ने की बात

MLA Ramkumar Toppo spoke to the SPs of Surguja and Jashpur districts regarding the search for people swept away in the floods

रुपेश गुप्ता-सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढोंढागांव के मैनी नदी में
चार दिन पूर्व चार लोग जिसमें दो महिला समेत दो बच्चे नदी में बाढ़ की वजह से बह गए थे,,
जिनकी खोज ग्रामीण और प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर की जा है एक महिला की लाश मिल चुकाए है बाक़ी लोगों की तलाश जारी है।
केरजू पुलिस के साथ एस डी आर एफ की टीम के साथ ग्रामीण जन और क्षेत्र के विधायक की टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है
बड़ी मस्कत के बाद कल एक महिला की लाश को खोज कर निकाल लिया गया है,,
जो पत्थरों के बीच फंस गई थी,,
तीन लोग अभी भी लापता है
जिससे लगता है कि वह घटना स्थल से कही दूर बह गए होंगे,,
उनकी खोज के लिए सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा जिले के एस पी और जशपुर जिले के एस पी को फोन के माध्यम से कहा  है कि वृहद स्तर पर रेस्क्यू टीम लगा कर लापता लोगों की खोज बीन करे ,,
यह नदी सरगुजा जिले के साथ जशपुर जिले से प्रवाहित होते हुए आगे बढ़ती है,,
जिसको लेकर विधायक लगातार लापता लोगों को खोजने का प्रयास कर रहे है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज