Surguja News Today

पत्रकार शैफ फिरदौसी ने निभाई इंसानियत की मिसाल, एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Journalist Shaif Firdausi set an example of humanity, took the injured person in an accident to the hospital in a private vehicle

आज शाम करीब 7:30 बजे एक बड़ा हादसा उस समय होते-होते टल गया, जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बेलकोटा के समीप एक घर में जा घुसी। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रैक्टर ट्रॉली उद्यान विभाग सीतापुर के लिए रवाना की गई थी, जिसे ड्राइवर चला रहा था।

घटना के वक्त NH-43 पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान सरगुजा न्यूज टुडे के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार शैफ फिरदौसी वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और मौके की गंभीरता को समझते हुए घायल व्यक्ति को वहां मौजूद लोगों की मदद से अपने निजी वाहन में बैठाया और अंबिकापुर अस्पताल ले गए।

समय पर अस्पताल पहुंचने की वजह से घायल को आईसीयू में भर्ती किया जा सका और उसका त्वरित इलाज शुरू किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों और परिजनों ने पत्रकार शैफ फिरदौसी के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

शैफ फिरदौसी ने घटना के बाद कहा —
“आज दिल से खुशी हुई कि घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका, और उसका इलाज शुरू हो पाया।” इनके सहयोगी मोनू सदर और अभिषेक का भी विशेष योगदान रहा।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और इंसानियत के प्रति भी जिम्मेदार होती है

शैफ फिरदौसी संपादक सरगुजा न्यूज टुडे
Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज