
लाखों की इमारती लकड़ी की तस्करी का खुलासा, ट्रक और क्रेन जब्त
जशपुर जिले में लकड़ी तस्करी का गोरखधंधा बेखौफ जारी है। बगीचा वनपरिक्षेत्र के तांबाकछार जंगल से वन विभाग ने भारी मात्रा में बेशकीमती अर्जुन की इमारती लकड़ी जब्त की है। तस्कर जलाऊ लकड़ी की आड़ में कीमती लकड़ी की कटाई कर रहे थे।
सूचना पर जब वन अमला मौके पर पहुंचा, तो तस्करों ने ग्रामीणों की आड़ लेकर भारी हंगामा किया। वन विभाग की टीम को कार्रवाई के लिए घंटों बहस और विरोध का सामना करना पड़ा। अंततः पुलिस बल की मदद से हाइड्रा मशीन और लकड़ी से भरा ट्रक जब्त कर रेंज ऑफिस, बगीचा लाया गया।
इस कार्रवाई में वन विभाग के एसडीओ, रेंजर अशोक सिंह, प्रमोद शुक्ल और बिट ऑफिसर सहित भारी संख्या में स्टाफ मौजूद रहा।
➡️ तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और क्रेन जब्त
➡️ अर्जुन जैसी बहुमूल्य लकड़ी की तस्करी का मामला
➡️ पुलिस बल की मौजूदगी में हुई जब्ती










