Surguja News Today

युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने आज बीईओ कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौपा

युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने आज बीईओ कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौपा

रुपेश गुप्ता सीतापुर-पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ता बीईओ कार्यालय पहुँच कर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षको के साथ वादाख़िलाफ़ी को लेकर जम कर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ नारे बाजी करते हुए बीईओ कार्यालय का घेराव किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की वर्तमान सरकार युक्तियुक्तकरण के नाम पर स्कूलों को बंद कर टीचरो को परेशान कर रहीं लोगों से रोज़गार छीन कर घोटाला कर रहीं है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तिलक बेहरा नगर पंचायात अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर फूल साय लकड़ा मनशुख राम बदरूद्दीन ख़ान सुखदेव राम अरुण गुप्ता नरेश बघेल अनमोल लकड़ा दिलेश तिग्गा सहित काफ़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज