Surguja News Today

छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर – माओवादियों का कायराना हमला, IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव शहीद !

छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर – माओवादियों का कायराना हमला, IED ब्लास्ट में ASP शहीद!”

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
कोंटा-एर्राबोरा रोड पर गश्त के दौरान माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर दिया।
इस हमले में कोंटा के एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद हो गए हैं।

वो अपनी टीम के साथ गोलापल्ली मार्ग पर नवनिर्मित कैंप से लौट रहे थे,
तभी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए विस्फोटक का शिकार हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया,
लेकिन वीरता और कर्तव्य के इस प्रहरी ने अंतिम सांसें देश के लिए ही लीं।

इस हमले में कोंटा TI और SDOP भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
फिलहाल उनका इलाज जारी है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

आकाश राव—एक होनहार, कर्तव्यनिष्ठ और निडर अफसर।
जिन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में बहादुरी के साथ कई ऑपरेशन्स को अंजाम दिया था।
आज वो देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

???? देश उनका यह बलिदान कभी नहीं भूलेगा।
सुकमा ने आज एक सपूत खो दिया है, लेकिन उनका साहस हमेशा हमारी प्रेरणा बना रहेगा।

शहीदों को शत शत नमन शैफ फिरदौसी संपादक सरगुजा न्यूज टुडे

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज