Surguja News Today

BARGIDIH-“ईद उल अजहा की रूहानी फिजा और कुर्बानी का पैग़ाम…

Bargidih ????️ “The spiritual atmosphere of Eid ul Azha and the message of sacrifice…।

बरगीडीह ईदगाह में आज ईद उल अजहा की नमाज़ पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई।
सुबह से ही नमाज़ियों का हुजूम ईदगाह पहुंचा, जहाँ एकता, शांति और भाईचारे के लिए दुआ की गई।
नमाज़ के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी, और फिजा में मोहब्बत और इंसानियत की महक फैल गई।

इस पाक मौके पर कुर्बानी की रूह को बयां करते हुए समाज के प्रबुद्ध जनों ने गहरी बातें साझा कीं।

सदर डॉ. फैजुल हसन फिरदौसी ने कहा –
“असल कुर्बानी ये है कि हम अपने अंदर की बुराइयों को मिटाएं और बिना किसी भेदभाव के इंसानियत की सेवा करें।”

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने अपने विचार रखते हुए कहा –
“आपसी भाईचारा ही सबसे बड़ा धर्म है, और अगर हमारी कुर्बानी किसी जरूरतमंद के काम आए – तो वही असली इबादत है।”

पत्रकार शैफ फिरदौसी ने कहा –
ईद का पैग़ाम है अमन, चैन और मोहब्बत। अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करना ही सच्ची कुर्बानी है।”

भाजपा के जिला महामंत्री वाहिद रहमानी ने कहा
“इस्लाम हमें सिखाता है कि हम दूसरों की मदद करें, यही सबसे बड़ी कुर्बानी और सबसे बड़ी इंसानियत है।”

???? शाम को आयोजित ईद मिलन समारोह में, विधायक प्रबोध मिंज विशेष रूप से वाहिद रहमानी के आवास पहुँचे। यहाँ उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और विभिन्न समुदायों के लोगों से मुलाकात कर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

ईद उल अजहा महज़ एक त्योहार नहीं, बल्कि त्याग, इंसानियत और एकता का जश्न है – जो दिलों को जोड़ने का काम करता है।”

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज