Skip to main content

Surguja News Today

किसानों से कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले मैनपाट के माटीपुत्र दुधनाथ यादव बने ऑल इंडिया किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव इष्टमित्र दे रहे बधाई संदेश

सरगुजा जिले के मैनपाट में रहने वाले किसानों के मसीहा युवाओं से क़दम से क़दम मिलाकर चलने वाले लोकप्रिय किसान नेता दुधनाथ यादव को आल इंडिया किसान कांग्रेस कमेटी ने  बड़ी जिम्मेदारी दी है। दुधनाथ यादव को पंजाब के पुर्व विपक्ष नेता सुखपाल सिंह खैरा आल इंडिया किसान कांग्रेस कमेटी के अनुशंसानुसार छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। जिसके बाद दुधनाथ यादव के परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है,साथ ही सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। वहीं दुधनाथ यादव ने बताया कि वें  लगातार किसानों के लिए उनके हित में कार्य किया है, और आगे भी किसानों से कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। यही वजह है कि उन्हें पुरे छत्तीसगढ़ में किसान कांग्रेस कमेटी का सचिव जैसे बड़े पद पर नियुक्त किया गया है। जिससे आगे अब अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
साथ ही उन्होंने किसान कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज