Surguja News Today

सैन्य शौर्य के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

सैन्य शौर्य के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
माननीय विधायकों एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में निकली देशभक्ति रैली
भारत माता की जयघोष और वंदे मातरम् के नारों के साथ वीर सैनिक के शौर्य को किया नमन

अम्बिकापुर 17 मई 2025 सैन्य शौर्य के सम्मान में मेड्राकला में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर देशप्रेम का परिचय दिया।
इस गरिमामयी आयोजन में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल,लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज,  राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, डीडीसी श्रीमती पायल तोमर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, श्री भारत सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, तथा अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, जनपद सीईओ श्री राजेश सेंगर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

रैली के दौरान भारत माता की जयघोष और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस आयोजन ने न केवल वीर सैनिकों के शौर्य को नमन किया, बल्कि युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित भी किया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज