
Highlights – वसीमा नुसरत आगे की पढ़ाई कर CA बनना चाहती हैं।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, देवगढ़, सीतापुर की मेधावी छात्रा वसीमा नुसरत जिन्होंने कॉमर्स संकाय में 92.4% अंक प्राप्त कर विधानसभा क्षेत्र सीतापुर में टॉप कर विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
रुपेश गुप्ता – बिशुनपुर निवासी मतबर आलम की पुत्री वसीमा ने सरगुजा टॉप टेन में तीसरा और विधान सभा में पहला स्थान लाकर अपने स्कूल के साथ क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
सीतापुर विधायक की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत उन्हें विधान सभा स्तर के सबसे अधिक प्राप्त करने वाले छात्रा को स्कूटी देने की घोषणा की थी जिसकी वह हक़दार बन चुकी है।
नुसरत अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत के साथ अपने परिजन और गुरूजनों को दिया है
यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल वसीम नुसरत के लिए, बल्कि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









