
केन्द्र सरकार की स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत सेग्रीगेशन शेड निर्माण कर गांव में स्वच्छता की अलख जगाने की योजना सीतापुर ब्लाक में दम तोड़ रही है।

रुपेश गुप्ता
सीतापुर-विकाशखण्ड के 49 ग्रामो में केन्द्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन की योजना के तहत करोड़ो रूपये की लागत से सेग्रीगेशन लिए शेड का निर्माण सन 2022,23 में कराया गया है पर इस योजना का लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा है सरकार की मनशा थी कि शहर की तर्ज पर ग्रामीण इलाकों में भी लोगो को जागरूक कर शुखा और गिला कचरा को संग्रहणीय कर इन केन्द्र तक लाना पर सरकार की योजना की शुरुआत दो से तीन पंचायतों में कुछ दिनों के लिए शुरू भी कराया गया पर अधिकारियों की उदासीनता के चलते सफलता नही मिल पाया औऱ डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य बंद हो गया है।।


ठोशअपशिष्ट (संशाधन) प्रबन्धन के लिए सबसे ज्यादा राशि 6 पंचायत गुतुरमा, हल्दीसांड,केरजु, पेटला, देवगढ़, को माडल केन्द्र बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, और 15 वेवित्त के तहत 12 से 15 लाख की लागत से निर्माण कराया गया जिसमें पूरी सुविधा के साथ मशीनरी भी रखी है पर दो साल निर्माण के हो गए पर यहाँ यहाँ कचरा संग्रहण का कार्य शुरू नही हो सका है।। देख रेख की अभाव के कारण केन्द्रों में रखी मशीनों पर धूल जम चुकी पड़े पड़े मशीन खराब हो रहे हैं केन्द्रों की हालत भी खराब है कहि शौचालय के दरवाजे टूट चुका है तो कई केन्द्रों के शेड उड़ चुका है।
इस विषय पर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस के मरकाम से चर्चा करने पर बताया गया था एक सप्ताह पूर्व 2 ग्राम उलकिया और गुतुरमा के केन्द्रो में कार्य शुरू कराया गया जल्द से जल्द सरपंच सचिव से मिल कर सभी केन्द्रो को सुधार कार्य करा शुरू कराया जायेगा।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









