
Lundra MLA Prabodh Minj inaugurated the summer camp at Birla Open Mins International School
Ambikapur – लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने सरगंवा स्थित बिरला ओपन माइंस इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हो रहे समर कैंप का शुभारंभ करते हुए बच्चों को उत्साहित किया। कहा कि समर कैंप बच्चों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखने का अवसर प्रदान करते हैं यह कैंप बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए एक अच्छा एवं अनूठा वातावरण है जिससे बच्चों को सहयोग प्राप्त होता है और एक सुखद वातावरण के साथ उत्साह एवं आज की तकनीक चलित दुनिया में बच्चों के समग्र विकास के लिए यह समर कैंप बहुत ही महत्वपूर्ण होता है साथ ही अन्य खेलकूद से बच्चों का शारीरिक विकास तेजी से होता है

इस अवसर पर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समस्त बच्चों एवं समस्त शिक्षक शिक्षिका स्टाफ को बधाई दी इस दौरान सरगवां के पूर्व उपसरपंच मनीष ली, प्रिंसिपल मोना , असिस्टेंट डायरेक्टर सूरज मित्तल, मार्केटिंग हेड उत्कर्ष किरण, कुणाल गोयल, जनरल मैनेजर पवन सर, संजय सर उपस्थित रहे।।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









