Surguja News Today

विकास को मिली रफ्तार, लुण्ड्रा विधायक ने करोड़ों की योजनाओं का किया भूमिपूजन

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने 12.65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
करौली, असकला, कोट, बुलगा और गंगापुर सहित विभिन्न ग्रामों को मिली विकास की सौगात

रुपेश गुप्ता-लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 12 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम देवता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया


भूमि पूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत करौली में मछली नदी पर एनीकट एवं काजवे निर्माण कार्य (लागत ₹469.48 लाख), ग्राम पंचायत असकला में गागर नदी पर एनीकट एवं काजवे निर्माण (लागत ₹477.61 लाख), ग्राम पंचायत कोट में गागर नदी पर एनीकट एवं काजवे निर्माण (लागत ₹246.93 लाख) का भूमि पूजन किया गया।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत बुलगा में हाट बाजार निर्माण कार्य (₹56.65 लाख), हरिजन पारा में सीसी सड़क निर्माण (₹8 लाख) तथा गंगापुर में लोहार घर से जतन घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य (₹7.80 लाख) का भूमि पूजन भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री मिंज ने अपने संबोधन में कहा कि एनीकट और काजवे निर्माण से किसानों को सिंचाई के लिए जल सुविधा मिलेगी तथा जल स्तर में सुधार होगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोग मुख्य मार्गों से जुड़ सकेंगे, जिससे आवागमन और व्यापार में सुविधा होगी।

हाट बाजार निर्माण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों को धूप व बारिश से राहत मिलेगी, जिससे उनका व्यवसाय बेहतर चलेगा। सीसी सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

विधायक  ने चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत बुलगा में दिव्यांग पेंशन और हरिजन पारा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांगों पर उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जनपद उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, संजय गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, जनप्रतिनिधि, जनपद सदस्य हलीम फिरदौसी सहित अधिकारी कर्मचारी एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज