Surguja News Today

आकाशीय बिजली की चपेट में आए शिक्षक की उपचार के दौरान मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शिक्षक की उपचार के दौरान मौत।


सीतापुर – केशला महुआ पारा निवासी हरीश जो अपने रिश्तेदार के यहाँ गया था वहाँ से वापस अपने मोटरसाइकिल से गाँव वापस आ रहा था तभी अचानक राजोटी के पास मौषम खराब हो गया बिजली गरज के साथ बारिश शुरू हो गया बारिश से बचने के लिए चौक के पास रुका था और आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घायल हो गया जिसको तत्काल उपचार हेतु सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।        


मृतक -शिक्षक मैनपाठ के तराई छेत्र कुनकुरी माध्यमिक शाला में अपनी सेवा दे रहा था घटना के बाद परिवार में मातम छाया है।      

पूरी घर की जिम्मेदारी मृतक शिक्षक के ऊपर था परिवार में बुजुर्ग माता पिता के साथ पत्नी भी अक्सर बीमार रहती है चार बच्चे हैं दो लड़की और दो लड़के जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज