
Ambikapur Breaking: Body of 8th class student found hanging, police engaged in investigation
अंबिकापुर ब्रेकिंग: 8वीं की छात्रा की फांसी के फंदे में झूलती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नवानगर खालपारा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला।
परिजनों ने जब छात्रा को फांसी पर लटका देखा, तो तत्काल उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में चिकित्सकीय सहायता की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
फिलहाल छात्रा द्वारा फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
थाना: दरिमा
ग्राम: नवानगर, खालपारा
स्थिति: फांसी का कारण अज्ञात, पुलिस जांच जारी
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









