Surguja News Today

SURGUJA नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप, गरमाई लुण्ड्रा जनपद की पहली बैठक ।

लुण्ड्रा जनपद की पहली सामान्य सभा में महिला बाल विकास विभाग पर बवाल, नियुक्ति में गड़बड़ी का मामला आया सामने . Allegations of irregularities in SURGUJA appointment, first meeting of Lundra district heated up.

हाइलाइट
????पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई।                        

????महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती रजनी कुजूर को तत्काल हटाया जाने के प्रस्ताव पर जनपद सदस्यों ने किए हस्ताक्षर ।                                                   ????जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भी इस मांग का समर्थन किया  ।
SHAIF FIRDOUSI लुण्ड्रा। जनपद पंचायत लुण्ड्रा की प्रथम सामान्य सभा की बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग का मुद्दा जमकर गरमाया। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभाग में हुई नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए।

बताया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और स्थानीय पात्र अभ्यर्थियों को नजरअंदाज किया गया। इस पर जनपद सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई। बैठक में इस विषय पर जांच की मांग भी उठी।पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई।

SNT NEWS EXCLUSIVE

आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकर्ताओं की 35 पदों की नियुक्ति में हुई गड़बड़ी की जांच कराकर नियुक्ति निरस्त कर पुनः विज्ञापन आमंत्रित करने और CDPO को तत्काल हटाने की मांग हेतु जनपद सामान्य प्रशासन सभा से प्रस्ताव पारित कर कलेक्टर सरगुजा को किया गया प्रेषितl
जनपद पंचायत लुण्ड्रा की सामान्य सभा में महिला बाल विकास अधिकारी के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। जनपद सदस्यों ने आरोप लगाया कि विभाग में सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति में भारी गड़बड़ी हुई है और इस विषय पर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई।

सभा में यह भी बताया गया कि नियुक्तियों में नियमों का उल्लंघन करते हुए पारदर्शिता नहीं बरती गई, और विभागीय मनमानी के चलते योग्य अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया।

इस गंभीर विषय को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती रजनी कुजूर को तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। प्रस्ताव पर जनपद सदस्यों के हस्ताक्षर भी संलग्न किए गए हैं।

जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जनहित और पारदर्शिता के लिए दोषियों पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज