Surguja News Today

सीतापुर खुलेआम बिक रही महुआ शराब, शाम ढलते ही मयखाने में बदलता है वार्ड”

Mahua liquor is being sold openly, the ward turns into a bar as the evening falls”

नगर मे खुलेआम बिक रहा है, महुआ शराब,शाम ढलते ही मय खाने मे तब्दील हो जाता है वार्ड


रुपेश गुप्ता सीतापुर – लम्बे समय से  नगर के कई वार्ड मे महुआ शराब सहित नशे का अवेध  कारोबार धडल्ले से चल रहा है। जो इन कारीबारीयों  के लिए मोटे आय का  जरिया बन गया है। पुलिस की कार्यवाही के आभाव मे इनके हौसले इतने बुलंद है कि ये अपने घरो मे बकायदा भट्टी लगाकर अवैध महुआ शराब बना रहे है और वही बैठाकर ग्राहकों को शराब परोस रहे है,जिनमें नाबालिक लड़के सहित बूढ़े जवान भी शामिल होते हैं।
इस तरह नगर के कई वार्डो मे खुलेआम अवैध महुआ शराब सहित गांजे व अन्य मादक पदार्थों  का गोरख धंधा बेखौफ संचालित हो रहा है,  जिसमें मुख्य रूप से नगर के कई वार्ड में घरो मे दारू भट्टी लगा कर  अवैध महुआ शराब बनाया तथा बेचा  जाता है।
शाम  ढलते हि इनके घरो पर नशेडीयों की महफ़िल जमने लगती है, जहा बकायदे  उन्हें बैठाकर शराब परोसी जाती है ,जिन्हें  घंटो  बैठकर शराबी  चुस्कियां लेते है। जिसमें नाबालिक बच्चों सहित बूढ़े जवान भी शामिल होते है।
शाम ढलने के बाद इन बस्तीयों के रास्ते से अपनें अपने घर तक जाना  मुश्किल हो जाता है विशेषकर महिलाओ के लिए जो अक्सर इन नशेडीयों के छींटाकशी के शिकार हो रहे है लोगो ने कई बार  इसकी मौखिक शिकायत पुलिस से कि किंतु नतीजा सिफर रहा।
इस तरह पुलिस के नाक के नीचे खुलेआम अवैध महुआ शराब सहित गांजे अन्य मादक पदार्थों का कारोबार धडल्ले से हो रहा है ।इनपर कार्रवाही करने के बजाए  पुलिस इनसे  बेखबर व अंजान  बैठी  है ये लोगो के समझ से परे है। जिस के कारण नगर में अपराध भी बढ़ रहा है।

इस विषय पर थाना प्रभारी प्रदीप जयसवाल से बात करने पर बताया गया की अवेध शराब तस्करों की जानकारी एकत्र की जा रहीं जल्द ही इन सबो के ख़िलाफ़ कार्यवाही किया जायेगा।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज