
डम्फर और ट्राला में जबरजस्त भिड़ंत ट्राला अनियंत्रित होकर घर के बाहर बने शेड में जा घुसी। घर के बाहर खड़ी तीन वाहन ट्राला की चपेट में आकर छतिग्रस्त
बड़ा हादशा टला बाल बाल बचे लोग भीड़ भाड़ वाला इलाका हो सकती थी बड़ी दुर्घटना घटना से जिन लोगों के घर और वाहनो की नुकसान पहुँचा है वे लोग सदमे में दुर्घटना के बाद बिजली पोल टूटने से बिजली स्प्लाई बंद

रूपेश गुप्ता सीतापुर-घटना आज प्रातः 5 बजे की मेन रोड डी पी एस स्कूल के सामने दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गया जिससे ट्राला चालक की दाहिना पैर टूट गया जिसके कारण उसका नियंत्रण वाहन में नही रहा और ट्राला मुख्य सड़क की बायीं औऱ बिजली खम्बे से टकरा कर कालू अग्रवाल की सामने खड़ी थार और महेंद्र अग्रवाल के शेड से टकराते हुए नवीन अग्रवाल की नेक्सोन कार औऱ घनश्याम अग्रवाल की kia सेलटोस कार को बुरी तरह से छतिग्रस्त कर दिया है ट्राला घर के सामने बनी लोहे की शेड के टकरा कर किसी तरह रुकी अगर शेड नही होता तो वाहन किसी के घर मे जा घुसती बड़ा हादसा टल गया कुछ समय बाद यह घटना घटती तो भारी नुकसान हो सकता था क्योंकि मुख्य मार्ग के साथ काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका हैं।
घटना के बाद वहा निवासरत लोगो मे हड़कंप मच गया ट्राला चालक विनोद यादव जो मिर्जापुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है वह खाली वाहन क्रमांक cg 04 pu 7141 को लेकर उड़ीसा जा रहा था इस घटना से वाहन चालक का दाहिना पैर टूट चुका है जिसके कारण वह वाहन पर नियन्त्रण नहीं रख पाया और घटाना घट गया चालक का उपचार सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा पुलिस द्वारा ट्रेलर वाहन को थाने में खड़ी कर फरार डम्फर वाहन की पता साजी की जा रही है।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









