Surguja News Today

कूटरचना कर पक्षकारों के हक में जमीन का आदेश पारित कराये जाने के 02 मामलो मे प्रकरण का मुख्य आरोपी मो. दस्तगीर बिंढमगंज उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार

कूटरचना कर पक्षकारों के हक में जमीन का आदेश पारित कराये जाने के 02 मामलो मे प्रकरण का मुख्य आरोपी मो. दस्तगीर बिंढमगंज उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार In 02 cases of forgery of land orders in favour of parties, the main accused in the case, Mohd. Dastagir was arrested from Bindhamganj, Uttar Pradesh.।
???? *थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे प्रकरण मे 01 आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेजा गया था*।
???? *प्रकरण से संबंधित मूल दस्तावेज पुलिस टीम द्वारा किया गया हैं जप्त*।
???? *आपराधिक गतिविधियों के संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही*।


⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 06/09/24 कों थाना कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आवेदक पक्षकार अशोक अग्रवाल विरु‌द्ध सुखमणिया एवं अन्य में पारित आदेश दस्तावेज संदेहास्पद होने एवं अन्य दूसरे मामले मे पक्षकार मो.फारुख आ. अब्दुल रसीद निवासी अम्बिकापुर प्रति भगतु राम आवेदित भूमि ग्राम मानिकप्रकाशपुर तहसील अम्बिकापुर खसरा क. 188/3 रकबा 0-052 हे.आदेश दिनांक 01/09/20 मे मान.राजस्व मण्डल छ.ग. बिलासपुर के आदेश दस्तावेज संदेहास्पद प्रतीत होने से पारित आदेश दस्तावेज का जांच किया गया, जो जांच पर पाया गया कि आवेदक द्वारा राजस्व मण्डल बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पारित आदेश मे कूटरचना कर अपने हक़ मे आदेश पारित कराया गया हैं, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 595/24 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी.एन.एस. एवं दूसरे मामले मे थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 660/24 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दोनों मामले मे पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित मूल दस्तावेज जप्त करते हुए पूर्व मे मामले मे शामिल आरोपी *मो. फारूक आत्मज स्व. रशीद साकिन खरसिया नाका अम्बिकापुर थाना कोतवाली* कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, एवं मामले मे शामिल अन्य फरार आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। मामले मे पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी मो. फारुख द्वारा मो. दस्तगीर अंसारी के साथ मिलकर अपराध घटित करना बताया गया था, पुलिस टीम द्वारा मामले के मुख्य आरोपी मो. दस्तगीर अंसारी का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी बिंढमगंज उत्तरप्रदेश मे लुक छिपकर अपने परिजन के यहां रह रहा हैं सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर दबिश देकर आरोपी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *मो. दस्तगीर अंसारी आत्मज स्व. मो. सादिक उम्र 52 वर्ष साकिन रामानुजगंज वार्ड न. 03 जेल रोड़ बलरामपुर थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण के मुख्य आरोपी मो. दस्तगीर अंसारी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कोतवाली से उप निरीक्षक दिलिप दुबे, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े, रमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज