
ईद-उल-फित्र का त्योहार सोमवार को पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और लाखों लोगों ने ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की, एक-दूसरे के गले मिले तथा शांति और भाईचारे के इस पर्व की बधाई दी।
हाइलाइट्स- बरगीडीह ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज़ अदा की गई। BARGIDIH में 1000 से अधिक लोगों ने अदा की नमाज़ । देश में अमन चैन शांति के लिए मांगी दुवाएं।
ईद-उल-फित्र रमजान के महीने के समापन का प्रतीक है जो उत्सव, खुशी और एकजुटता के अवसर के रूप में समाप्त होता है। शांतिपूर्ण ढंग से यह त्योहार मनाया गया।
दिल्ली में ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद के अवसर पर कड़ी सुरक्षा के बीच बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।
एक महीने तक सुबह से शाम तक रोजा (उपवास) रखने के बाद, लोग भोजनालयों और रेस्तरां में पहुंचे और अपने पड़ोसियों, मित्रों और रिश्तेदारों के यहां जाकर सेवई और मिठाइयां खाईं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को ईद-उल-फित्र की बधाई देते हुए कामना की कि यह त्योहार समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। यह त्योहार आपके लिए खुशहाली लाए और आपको आपके सभी प्रयासों में सफलता मिले। ईद मुबारक।’’
उत्तर प्रदेश में ईद-उल-फित्र का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की इमामत में ईद की नमाज पढ़ी और अमन-चैन की दुआ की।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









