
धूम धाम से मनाई गई माँ कर्मा जयंती
निकाली गई शोभा यात्रा
सीतापुर-प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी साहू समाज के द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती बड़ी धूम धाम से मनाया गया सुबह शिव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात खिचड़ी प्रसाद के साथ मिष्ठान का वितरण किया गया।

दोपहर में बड़ी धूम धाम से गाजे बाजे के साथ माँ कर्मा जी की शोभा यात्रा शिव मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा नगर भ्रमण के पश्चात शिव मंदिर वापस पहुँची शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शोभा यात्रा में साहू समाज की महिला पुरुष सहित काफ़ी संख्या में वरिष्ठ जन शामिल हुए।
समाज के प्रतिनिधियों द्वारा समाज के वरिष्ठ महिला पुरुषों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया शिक्षा के छेत्र में उत्कृष्ट छात्रों के साथ समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी समाज वरिष्ठ जनो द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









