
आपने सुना होगा एक कहवात जो मशहूर है चोरी भी और सीना जोड़ी भी ठीक उसी को चरितार्थ करती ये खबर – बतौली के नकना में घटिया सड़क निर्माण ग्रामीणों के विरोध के बाद ठेकेदार के कर्मचारी मौके से फरार कार्य बंद सड़क निर्माण के इंजिनियर की दबंगई ग्रामीणों से किया मारपीट। शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड आपको याद ही होगा कैसे एक जाबाज पत्रकार ने भ्रष्टाचार को उजागर किया और बदले में उसे अपनी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी लेकिन क्या अब भी वाक़िए ऐसी स्थित बनी हुई है।क्या अब भी विभाग के आले अधिकारी गहरी निंद में सोए हुए हैं। यदि हां तो इन्हें कार्यभार से मुक्त करने में देर नहीं करना चाहिए ❓

क्या भ्रष्ट तंत्र यूंही फलता फूलता रहेगा ?
सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्रों में किस प्रकार शासकीय कार्यों का ठेकेदार द्वारा अधिकारियों के उदासीनता का फायदा उठाते हुए दुरुपयोग किया जा रहा है ग्राम पंचायत नकना में जाकर देखा जा सकता है साथ ही भोले भाले ग्रामीणों के नादानी का भरपूर फायदा उठाते हुए घटिया कार्य धड़ल्ले से जारी है


सूत्रों के अनुसार जहां ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर इंजीनियर विजयकांत चतुर्वेदी तथा ड्राइवर द्वारा दबंगई करते हुए तीन ग्रामीणों का कालर पकड़ मारपीट किया गया जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा सीतापुर थाने में भी की गई है ।
गौरतलब है कि आजादी के 77 वर्षों बाद बतौली के ग्राम पंचायत नकना में ग्राम महेशपुर से नकना पहाड़चारभईया तक कुल 6 .30 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जन मन योजना से बनने प्रशासकीय स्वीकृति 482.57 लाख की राशि से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है।
नियत दिनांक तक कार्य पूरा करने घटिया निर्माण
लेकिन कार्य प्रारंभ दिनांक 5/3/2024 से कार्य पूर्ण दिनांक 20/3/2025 तक कार्य करने ठेकदार द्वारा जमकर लापरवाही सड़क निर्माण में की जा रही है नियत दिनांक तक कार्य पूरा करने सड़क निर्माण कंपनी एल एल पी के ठेकेदार रायगढ़ निवासी सुनील कुमार अग्रवाल द्वारा शासकीय अधिकारियों से मिलीभगत कर खुलेआम घटिया निर्माण कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने काम बंद करवाया
सड़क निर्माण के दौरान ही घटिया कार्य को देखकर ग्राम पंचायत नकना के ग्रामीण मानवेल, पतरस, देवनाथ,सोमारसाय,मनोज, प्रवीण, बृजनंदन, मुनेश्वर, मदन,परदेशी, गणेश, रंजीत, सहतो, परमानन्द तिर्की,मनोज तिग्गा , बलराम ने सड़क निर्माण में लगे कर्मचारियों को घटिया निर्माण बंद करवा दिया गया और ग्रामीणों द्वारा अच्छी गुणवत्ता युक्त कार्य करने को कहा गया जिस पर मौके पर मौजूद सड़क निर्माण ठेकेदार के इंजिनियर विजयकांत चतुर्वेदी व ड्राईवर द्वारा बलराम का कालर पकड़ कर तुम काम बंद कराने वाले होते कौन हो कहकर धक्का दिया गया पास में खड़े ग्रामीण मनोज तिग्गा और परमानन्द तिर्की को मारपीट कर भगा दिया गया लेकिन जैसे ही मारपीट की घटना की खबर गांव में फैली ग्रामीण एकजुट होकर सड़क निर्माण कार्य को बन्द करवा दिए।
साथ ही सड़क निर्माण के इंजिनियर सहित कर्मचारी मौके से फरार हो गए घटना की खबर पर सीतापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गांव में कोई अप्रिय घटना ना हो कहकर ग्रामीणों को समझाइश दी गई ।
इस दौरान ग्रामीण एक ही मांग करने लगे कि अच्छी गुणवत्ता युक्त कार्य संबंधित ठेकदार द्वारा कराई जाए नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों का आरोप ठेकदार द्वारा मानक अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है नक़ना पहाड़ पारा में घाट कटिंग भी नहीं किया गया है साथ ही बहुत लंबा ढलान छोड़ा गया है जहां सड़क बनने के बाद दुर्घटना का शिकार ग्रामीण होंगे साथ ही डामरीकरण के दौरान ठेकदार द्वारा मिट्टी के ऊपर ही डामरीकरण किया जा रहा है जिससे सड़क बनते ही उखड़ना शुरू हो गया है ठेकेदार द्वारा मानक अनुरूप जेएसबी और गिट्टी का उपयोग नहीं किया गया है जिससे सड़क की गुणवत्ता कितने दिनों तक टिकी रहेगी आजादी के लंबे अरसे बाद आज ग्राम पंचायत को सड़क निर्माण करने कार्य मिला है ओ भी भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहा है सड़क निर्माण करने ठेकदार द्वारा नाममात्र सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
इस संबंध में सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत नकना में सड़क निर्माण के दौरान हुए मारपीट का आवेदन दोनों पक्षों का आया है मुलाइजा कराया गया रिपोर्ट आने पर आगे की कारवाई की जाएगी।
इस संबंध में ई साहब विकास कौशिक ने बताया कि सूचना मिली है आज ही डामरीकरण शुरू किया गया था जिसका विरोध ग्रामीण द्वारा किया गया है जिसमें सड़क निर्माण के संबंधित इंजीनियर को चोट पहुंची है ओ अस्पताल में भर्ती है!
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









