
सरगुजा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समापन के बाद आज पंचायत उपसरपंच का चुनाव भी सरगुजा के मैनपाट में संपन्न हो गया ऐसे में मैनपाट जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत केसरा से केसरा नरेश यादव समाज के रीड कि हड्डी माने जाने वाले राजकिशोर यादव ने सावित्री मांझी को एकतरफा मुकाबले में 13 वोट से हराकर जीत दर्ज किया इससे पूर्व में भी उपसरपंच राजकिशोर यादव रह चुके हैं और लम्बे समय से राजनीति कर रहे हैं उनकी गिनती मैनपाट में जमीनी नेता के तौर पर किया जाता है ,बेहद सरल मृदुभाषी एवं मिलानसार व्यक्तित्व ही उनको सबसे अलग बनाती है। उपसरपंच बनने के बाद राजकिशोर यादव को अलग-अलग माध्यमों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बधाई शुभकामनाए मिल रहा है उनके चाहने वाले समर्थकों व परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है जीत हासिल करने के बाद उन्होंने अपने शुभचिंतकों सहित गांव कि जनता का आभार व्यक्त किया है।।
Author: Ramjaan Khan









