
मैनपाट में इस बार पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला जहां मैनपाट जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 जों सबसे हाट सीट मानी जा रही थी इस सीट में सीटिंग जनपद सदस्य के रूप में अटल बिहारी यादव व भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के करीबी नाजिम रजा , और मैनपाट भाजपा कि रीड कि हड्डी माने जाने वाले मजबूत स्तम्भ अनिल सिंह चुनावी रण में खड़े थे,जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा इस बार जनता जनार्दन ने बदलाव किया और सीटिंग जनपद सदस्य अटल बिहारी यादव को नकारते हुए भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के करीबी को भाजपा नेता अनिल सिंह ने पटकनी देते हुए जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 पर कब्जा जमाया और 200 से अधिक मतों से जीत हासिल किया जिसके बाद उनके समर्थकों में हर्षोल्लास का माहौल पैदा हुआ और सड़कों पर उतरकर जमकर आतिशबाजी करते हुए दिखे।
Author: Ramjaan Khan









