
जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 सीट पेंट पीडिया खडगांव बेहद हाई प्रोफाइल सीट है ,इस सीट से दो लगातार बार कांग्रेस के नेता अटल बिहारी यादव का दबदबा कायम रहा है और दबदबे को क़ायम रहने के उद्देश्य से एक बार फिर अटल बिहारी यादव चुनावी रण में विपक्षी के लिए ढाल बने हुए और जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 पेट पीडिया खडगांव में झोपड़ी छाप में वोट देने कि अपील क्षेत्र के मतदाताओं से कर रहे हैं और आज़ से उन्होंने जनसमपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है, लोगों के बीच पहुंच रहे हैं , उनकी समस्या को सुनकर समाधान करने का आश्वासन भी दे रहे हैं, यह सीट सामान्य पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित हैं यही वजह है कि इस जनपद सदस्य सीट पर मुकाबला प्रत्याशीयों के बीच दमदार होने वाला है मैनपाट में 20फरवरी को मतदान होना है, ऐसे में अटल बिहारी यादव ने चुनावी शंखनाद का ऐलान करते हुए, प्रचार प्रसार अब तेज़ कर दिया है।। अटल बिहारी यादव पुर्व डिप्टी सीएम टीएस बाबा व पुर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेहद करीबी माने जाते हैं
वहीं झोपड़ी छाप के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अटल बिहारी यादव ने बताया कि पिछले दो महीनों में विपक्षियों ने उन्हें बेहद परेशान किया ज़मीन फर्जीवाड़ा मामले में बेबुनियादी मामला दर्ज कराया, और जैसे ही चुनाव का रण सजा मैंने नामांकन दाखिल किया उसके बाद भी विपक्षीयों ने नामांकन खारिज कराने कि पुरजोर कोशिश कि लेकिन अटल बिहारी यादव अटल और अडिग होकर चुनावी मैदान में अब खड़ा हैं मैंने आज़ से जनसमपर्क अभियान शुरू कर दिया है और इस चुनाव में बंपर वोटों से जीत हासिल करुंगा जनता जनार्दन सर्वोपरि , मैंने हमेशा से ही जनता जनार्दन का आशिर्वाद लिया, उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान किया और उन्हीं कि बदौलत अब जीत कि हैट्रिक लगाउंगा।।
बहरहाल अब देखना होगा कि इस सीट पर आखिर कौन कब्जा जमा पाता है।।
Author: Ramjaan Khan









