Surguja News Today

युवा जोश नई सोच चुनावी किस्मत आजमाने भाजपा युवा नेता रामानंद यादव कि धर्मपत्नी अमीषा रामानंद यादव ने जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 सीट से नामांकन किया दाखिल युवाओं का मिल रहा भरपूर समर्थन

सरगुजा जिले सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है ऐसे में मैनपाट जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 सीट कमलेश्वरपुर लुरैना पथराई से इस बार युवा जोश के साथ भाजपा युवा नेता रामानंद यादव कि धर्मपत्नी अमीषा रामानंद यादव चुनाव रण में विपक्षियों को कड़ी चुनौती देते हुए नज़र आएंगे, आपको बता दें जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 सीट से अमीषा रामानंद यादव ने अपने युवा समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर दिया है और चुनावी दांव पेंच में किस्मत आजमाने जनता जनार्दन के बीच पहुंच रही हैं, उनकी समस्याओं से रूबरू होकर समाधान करने का आश्वासन भी दे रहीं और बदलाव के नारे के साथ युवाओं ने भी मोर्चा खोल दिया है अब क्षेत्र के युवा इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए नज़र आएंगे ठेले गुमटी सब जगह लोग चुनावी चर्चा में लगे हुए हैं, वहीं अमीषा रामानंद कि बात करें तो एक पढ़ी लिखी योग्य शिक्षित महिला प्रत्याशी हैं, और भारतीय जनता पार्टी से तालुक रखतीं हैं, अगर राजनीतिक पृष्ठभूमि कि बात करें तो युवा है युवा सोच के साथ क्षेत्र का विकास कर सकती हैं यही वजह है कि जब लोगों के बीच पहुंच रही हैं तो जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद के साथ समर्थन मिल रहा है वहीं जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 सीट में युवा अमीषा रामानंद यादव के नामांकन दाखिल करने के बाद इस सीट पर मुकाबला जोरदार होने वाला है अब देखना होगा कि इस चुनाव में युवा शक्ति कितना छाप छोड़ पाती है।।।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज