
सीतापुर विशेष संवाददाता अलमीन अहमद:-सीतापुर नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद लोग अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर जमकर शक्ति प्रदर्शन किए ऐसे में सीतापुर नगर पंचायत अंतर्गत सुभाष चन्द्र बोस वार्ड क्रमांक 14 सीट इस बार भाजपा युवा नेता विक्की नामदेव कि सुनामी में इस क़दर घबराई कि अन्य दलों के प्रत्याशीयों ने नामांकन दाखिल करने के बाद अपना नाम वापिस लिया जिसके बाद यह पार्षद सीट पहली मर्तबा निर्विरोध निर्वाचित होगा ,ऐसे में युवा भाजपा नेता विक्की नामदेव शहर के एकलौते युवा है जों पार्षद का चुनाव निर्विरोध लड़ेंगे
वहीं उनके चाहने वालों ने सीतापुर नगर में जमकर आतिशबाजी कर शक्ति प्रदर्शन किया है और भारतीय जनता पार्टी के दमदार नेता विक्की नामदेव के जयकारों से सीतापुर नगर आज़ गुंज उठा और निश्चित ही आने वाले समय में विक्की नामदेव सीतापुर नगर में विकास के नए,आयाम स्थापित करेंगे वहीं विक्की नामदेव कि लोकप्रियता ने बाकी पार्षद प्रत्याशियों को अपना नाम वापिस लेने पर मजबूर किया है जिसके बाद उनके समर्थकों में हर्षोल्लास का माहौल पैदा हो गया है,,
विक्की नामदेव पहले भी पार्षद रह चुके हैं,,वहीं आने वाले में विक्की नामदेव भारतीय जनता पार्टी में दमदारी के साथ आगे आने वाले हैं और उनकी राजनीतिक छवि निश्चित रूप से बदलने वाली है।।
Author: Ramjaan Khan









